उचक्कों ने ठीकेदार के मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाये तीन लाख
*उचक्कों ने ठीकेदार के मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाये तीन लाख*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
ताजपुर में दिनदहाड़े अज्ञात उचक्कों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना वृहस्पतिवार के दिन ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बस स्टैंड की है। जहां अज्ञात उचक्कों ने एक ठीकेदार के मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर चम्पत हो गये। पीड़ित ठीकेदार की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहार निवासी नरेश राय के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर स्थानिय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने में जुट गई। जानकारी देते हुए पीड़ित ठीकेदार नरेश राय ने बताया कि वे गोहाटी में लेबरों के ठीकेदार हैं। फिलहाल वे लेवरों को लेने गांव आये हुए हैं। लेबरों को अग्रिम राशि देने के लिए स्टेट बैंक ताजपुर से तीन लाख रुपये निकाला। रुपये को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर लेबरों को गोहाटी भेजने के लिए बस भाड़ा करने बस स्टैंड पहुंचा। बाईक को बस स्टैंड के काउंटर के पास खड़ी कर गोहाटी अपने मालिक से फोन पर बात करने लगे। जब बात समाप्त हुआ तो मोटरसाइकिल की डिक्की पर नजर पड़ी तो देखा कि डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब थे। पुलिस को घटना की सारी जानकारी दे दी गयी है। इस बाबत थानाध्यक्ष बृज किशोर कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। इस मामले में संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
