केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
ब्यूरो चीफ अंजुम साहब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार
सकरा (सु०) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने केंद्र के मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देश में विपक्षी एकता के लिए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के शानदार पहल किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बिहार सरकार के ओजस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि उमेश कुमार राम। श्री राम ने कहा है कि जिस तरह से बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनी है और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विपक्षी दलों से सम्पर्क कर सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए सफल प्रयास कर रहे हैं आने वाले समय में निश्चित रूप से मजबूत होगी और देश कि बेरोजगार, किसान-मजदूर, दलित विरोधी, भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे एवं देश में अमन – चैन स्थापित करने वाली धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी जो देश को सशक्त व विकासशील बनायेगी।
