April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन नायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निरीक्षण किया।,

आज सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्री पंकज कुमार एवं जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन नायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निरीक्षण किया।, ब्यूरो चीफ अंजुम साहब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार
। निरीक्षण क्रम में उन्होनें जिला कल्याण पदाधिकारी को कई आवश्यक निदेश दिये। उन्होनें सफाई कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड को ससमय वेतन भुगतान करने का निदेश दिया। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू विधालय का भी निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय ने विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार शीघ्र करने का निदेश दिया। अंत में वे एलएस काॅलेज में संचालित प्राक् प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जहाँ अपेक्षित सुधार करने के संदर्भ में कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया गया। प्राक् प्रशिक्षण केन्द्र में कमीशन की तैयारी को लेकर पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। गौरवतलब है कि बीपीएससी का पीटी में सफल होने वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार की राशि दी जाती है। जबकि यूपीएससी की पीटी परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को 1 लाख की राशि दी जाती है। मौक पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नृपेन्द्र कुमार नीराला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.