April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटना नगर निगम द्वारा डेंगू के लिए चल रहा विशेष अभियान

 

पटना नगर निगम द्वारा डेंगू के लिए चल रहा विशेष अभियान

मुख्यालय से रवाना हुई फॉगिंग की गाड़ियां, नगर आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण

24 सितंबर 2022

पटना नगर निगम द्वारा शहर में डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए विशेष कैंपेनिंग की जा रही है। एक तरफ जहां प्रतिदिन पदाधिकारियों की निगरानी में फॉगिंग की टीम वार्डों में रवाना की जा रही है एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को अवेयर करने के लिए भी पटना नगर निगम एवं डॉक्टरों की टीम एकजुट होकर काम कर रही है। स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से पटना नगर निगम द्वारा शहर के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में डेंगू से बचाव के उपाय लोगों को बताया जा रहे हैं। गौरतलब है कि *पटना नगर निगम द्वारा फॉगिंग कर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कर गलियों एवं मोहल्लों में मच्छर की समस्या को दूर किया जा रहा है परंतु घर के अंदर छतों पर एवं गार्डन आदि में साफ पानी के जमा होने पर डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं और लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं ऐसे में जन जागरूकता के माध्यम से उन्हें अवेयर किया जाएगा।*

*मुख्यालय परिसर से रवाना हुई फॉगिंग की गाड़ियां, नगर आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण*

पटना नगर निगम द्वारा फागिंग के लिए दो विशेष केंद्र बनाए गए हैं जहां फॉकिंग की गाड़ियों में डीजल एवं केमिकल की मिक्सिंग होती है इसके लिए पदाधिकारी की भी नियुक्ति की जा चुकी है जिन की निगरानी में यह कार्य किया जाता है इसके अतिरिक्त शनिवार को मुख्यालय परिसर में गाड़ियों में केमिकल लोड किया गया एवं शहर में उसे भेजा गया नगर आयुक्त एव अपर नगर आयुक्त द्वारा ने स्वयं गाड़ियों का निरीक्षण किया।

*डॉक्टरों की टीम कर रही जागरूक*

पटना नगर निगम के साथ *स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम जन जागरूकता के कार्य में लगी है । डॉ. सुभाष चन्द्र प्रकाश, पंकज कुमार, कल्यायनी, प्रशांत कुमार , मनोज एव अजय की टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।* इसके अलावा बैनर पोस्टर जिंगल सोशल मीडिया के माध्यमों द्वारा भी शहरवासियों को डेंगू से निपटने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही *डेंगू प्रभावित विशेष इलाकों का चयन कर वहां 500 मीटर के दायरे में विशेष फागिंग करवाया जा रहा है जिससे कि डेंगू का मच्छर अन्य लोगों को संक्रमित ना करें।* पटना नगर निगम द्वारा भी शहरवासियों से अपील की जाती है कि *जहां भी फागिंग की समस्या आ रही हो वह 155304 पर कॉल करें* और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.