सम्राट चौधरी द्वारा अपने माँ के आशीर्वाद का राजनीतिकरण शर्मनाक है: उमेश सिंह कुशवाहा
सम्राट चौधरी द्वारा अपने माँ के आशीर्वाद का राजनीतिकरण शर्मनाक है: उमेश सिंह कुशवाहा
24 सितम्बर 2022, पटना
जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने विधान परिषद् में भाजपा विधायक दल के नेता श्री सम्राट चौधरी द्वारा किये गए ट्वीट का सोशल मिडिया पर करारा जवाब देते हुए कहा कि – “सम्राट चौधरी जी, यह सोचकर मैं अत्यंत दुखी हूँ कि आपने माँ के प्रति श्रद्धा भाव के नाम पर उनके आशीर्वाद का भी राजनीतिकरण कर दिया।“
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जरा सोचिए और शर्म कीजिए, आपके संस्कारहीन अभद्र शब्दों से उस पुण्यात्मा को कितना कष्ट पहुँचा होगा, जो आपने अपने पितातुल्य और देश-दुनिया में सम्मानित मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किया है, जिनके साथ रहकर आपने भी बहुत कुछ सीखा है। आपको याद करना चाहिये की आपकी माता जी जो पहली बार माननीय मुख्यमंत्री जी के पार्टी से ही विधायक बनी थी और उनके विधायकी का दुरूपयोग कर आपने जो-जो कार्य किये वो जगजाहिर है। ईश्वर आपको सद्बुद्धि प्रदान करें।
