September 26, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

लोगों को मिलेगा मान सम्मान: पिंकी

लोगों को मिलेगा मान सम्मान: पिंकी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 24 से मैदान में उतरी पूर्व पार्षद पिंकी कुमारी कहती हैं कि उनके जीतने पर यहां लोगों को मान सम्मान मिलेगा। वह पूर्व में यहां वार्ड पार्षद रह चुके हैं। जबकि इस बार नगर परिषद बनने के पर वह मैदान में एक बार फिर उतरी हैं।
पिंकी बताती हैं कि यहां के लोग उन्हें काफी स्नेह प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्हें के प्रेम और आशीर्वाद को लेकर मैदान में आई हूं। यहां चौमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी। लोगों को सुविधाएं मिलेगी। नल जल, बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर को सम्मान के साथ योजना का लाभ मिलेगा। सभी लोग उनके लिए एक समान है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव मैदान में वह पूरे लोगों के आशीर्वाद लेकर उतरी हैं और उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.