April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*ताजपुर के चौमुखी विकास के लिए जनता वोट करें- बंदना कुमारी*

*ताजपुर के चौमुखी विकास के लिए जनता वोट करें- बंदना कुमारी*

*ताजपुर की खोई हुई गरिमा को वापस लाने को संघर्ष करूंगी- बंदना कुमारी*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – 30 सितंबर 2022

दूध फैक्ट्री, चप्पल फैक्ट्री, छड़ फैक्ट्री, अंग्रेजी शासनकालीन अनुमंडल कार्यालय, 1972 तकसमेट विधानसभा क्षेत्र, कई बड़े कल- कारखाने, कई सरकारी कार्यालय समेत अन्य फैक्ट्री, कल- कारखाने, कार्यालय चुप्पा, नकारा एवं निजी घरभरू जनप्रतिनिधि के कारण ताजपुर को खोना पड़ा. इसके खिलाफ जनता को गोलबंद कर संघर्ष करने के बजाय जन प्रतिनिधि निजी लाभ लेकर चुप रहे. परिणाम हुआ क्षेत्रवासी बेकाम होते चले गये. क्षेत्र के लोगों को काम की खोज में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है. कई लोग तो लौट के भी नहीं आ पाते हैं.
मैं संगठन से जुड़ी हूँ. पहले से उक्त मुद्दों पर कार्य करती रही हूँ. मेरे पास बेहतर टीम है. बेहतर वातावरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून- व्यवस्था बनाकर रखने में सहयोग देकर फिर से कल- कारखाने, उद्योग- धंधे, कार्यालय आदि को स्थापित कराने का प्रयास करूंगी. ताजपुरवासी 10 सितंबर को ईवीएम के क्रम संख्या-5 पर टमटम छाप पर वटन दबाकर मुझे विजयी बनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.