April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नगरवासियों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है- बंदना कुमारी

*नगरवासियों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है- बंदना कुमारी*

*भूसमस्या, लूट- भ्रष्टाचार के खिलाफ ताजपुर का मुकम्मल विकास के चुनाव लड़ रही हूँ- बंदना कुमारी*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – 1 अक्टूबर 2022

ताजपुर नगरवासी भूसमस्या, सरकारी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट- भ्रष्टाचार से परेशान हैं. सरकारी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार का शिकार हरेक परिवार हो रहा है. पीड़ितों को न कोई जनप्रतिनिधि और न ही सरकारी मुलाजिम सुनने को तैयार है. इसके अलावे बिजली, सड़क, नाला, पहुंचपथ, वृद्धावस्था, मोसमाती, पेंशन, कबीर अंत्येष्टि योजना, दिव्यांग योजना आदि में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिल रही है. जनसंपर्क अभियान में जहाँ जाती हूँ, उक्त आशय की शिकायत महिलाओं द्वारा की जाती है. मतदाता 10 अक्टूबर को ईवीएम के क्रम संख्या- 5 पर टमटम छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं. मैं और मेरी टीम इन समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करेगी.
उक्त बातें शनिवार को जन संपर्क अभियान के दौरान आहर, रहीमाबाद, ताजपुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कहा. मौके पर संजीव राय, मो० एजाज, अनीता देवी, साजन देवी, बासुदेव राय, मनोज साह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.