April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनता दल (यू )अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र शास्त्री ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। 

जनता दल (यू )अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र शास्त्री ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) जनता दल यू के वरिष्ठ नेता महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर ग्राम निवासी सुरेंद्र पासवान शास्त्री को प्रदेश जनता दल यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह के अनुशंसा पर प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने सुरेंद्र पासवान शास्त्री को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौपी है।बताते चलें कि सुरेंद्र शास्त्री पूर्व में महुआ (सु)विधानसभा से जनता दल यू के प्रत्याशी भी रह चुके हैं ।वे जनता दल यू के जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपनी योगदान दे चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता रोबिन सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, महुआ विधानसभा से जनता दल यू के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन ,जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंहा,प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ,विनोद राय ,उमाशंकर पासवान ,मोतीलाल पासवान, मनोज राय सहित अन्य गणमान्य लोग सामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.