April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शरद पुर्णिमा के शुभ अवसर पर लगा दो दिवसीय मेला

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
शरद पुर्णिमा के शुभ अवसर पर लगा दो दिवसीय मेला।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर  गोरौल प्रखंड के चांदपुरा मलंग स्थान पर  लगने बाला दो  दिवसीय मीना बाज़ार मेला रविवार से शुरू हो गया है. इस मेले का विधिवत उद्घाटन मुखिया राजेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने फीता काटकर किया . यह मेला जिला का एक मात्र ऐसा मेला है जो आश्विन पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगता है. मेला के दौरान पूरे राज्य के अलावे बंगाल,असम,झारखण्ड,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो से लोग आते है. हालांकि यहां पर बाबा मलंग के दर्शन करने के लिये भी श्रद्धालुओं का भीड़ सालो भर लगी रहती है. दूसरे राज्यो से भी नई गाड़ी खरीद कर लोग इस स्थान पर पूजा करने के लिये आते है और बाबा मलंग के आशीर्वाद लेकर ही लोग गाड़ी का संचालन करते है. दो दिवसीय लगने वाला मीना बाजार मेला मुग़ल सम्राज्य  के समय से ही लगते आ रहा है और आज भी  इस मेले के दौरान बड़े धूमधाम से मीणा बाजार लगाई जाती है.वही इसी चांदपुरा गाँव स्थित  मलंग बाबा का इतना ख्याति है की क्षेत्र के अलावे अन्य जगहों के लोगो के लिये यह मुख्य आस्था का केंद्र है.क्योंकि इस मलंग स्थान पर जो लोग पूजा अर्चना करने आते है उनका मनोकामना पूर्ण होता है ऐसी मान्यता लोगो मे है. इस मलंग स्थान पर जो लोग सच्चे मन से मन्नत मानते है,उन्हें बाबा मलंग  पूरा करते है. इस मेला में राज्य के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, सीतामढ़ी जैसे शहरों से भी दुकानदरो के अलावे झूला खेल तमाशे बाले भी आते है.साथ ही पूजा करने के लिये श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ती है.मेला देखने आने बाले लोगो  के लिये रात्रि में नाच गाने के अलावे सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. मौके पर मेला के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ,अशोक राय, उपेंद्र चौधरी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.