April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लाल बाबू हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लाल बाबू हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

समस्तीपुर(जकी अहमद)

ज़िला में गत 5 अक्टूबर 2022 कि संध्या करीब 8 बजे सुरेन्द्र राय पिता राजेंद्र राय
साकिन बांकी पुर थाना कल्याणपुर समस्तीपुर निवासी के पुत्र लाल बाबू कुमार को घर से बुलाकर अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस सम्बन्ध ने सुरेन्द्र राय के लिखित आवेदन के आधार पर कल्याणपुर थाना कांड संख्या 313/ 2022 दिनांक 7 अक्टूबर 2022 धारा 302 /34 भा0द0वि0 27 आर्म्स एक्ट अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध दर्ज हुआ। घटना कि सूचना मिलते ही कांड के उदभेदन एवं कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कप्तान हृदयकांत के निर्देशन में सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय / तकनीकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर गुरुवार को घटना में संलिप्त अपराध कर्मी अमित कुमार पिता बीरबल राय साकिन मनियारपुर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर, अभिनंदन कुमार पिता रामनाथ सहनी साकिन मनियारपुर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर निवासी को अवैध आग्नेयास्त्र / गोली एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के पास से बरामद अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली आदि के सिलसिले में अलग से कांड दर्ज किया जा रहा है। इसकी पुष्टि आज पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर अपराधी अमित कुमार एवं अभिनंदन कुमार ने उक्त घटना में अपनी अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि प्रियंका कुमारी पिता वीरेंद्र राय साकिन बांकीपुर थाना कल्याणपुर निवासी अपने पति विजय कुमार के साथ रहना नहीं चाहती थी और ना ही अपने ससुराल जाना चाहती थी। जिस कारण प्रियंका कुमारी के कहने पर उसके पति कि हत्या करने कि साजिश रची। अमित कुमार एवं अभिनंदन कुमार दोनों मिलकर प्रियंका कुमारी के पति कि हत्या करने के लिए बाहर का सुटर बुलवाया। अभिनन्दन कुमार मुंगेर मोटर साइकिल से जाकर घटना घटित करने के लिए आग्नेयास्त्र एवं गोली लाया। उन्होंने बताया कि लाल बाबू राय चाहता था कि प्रियंका कुमारी अपने ससुराल जाय जिसके लिए वह प्रयासरत था। शूटर प्रियंका कुमारी के पति कि हत्या करने में विफल रहे। इधर लाल बाबू कुमार राय प्रियंका कुमारी को उसके ससुराल भेजना चाहता था। इसी कारण लाल बाबू राय को रास्ते से हटाने के मकसद से प्रियंका कुमारी के कहने पर अमित कुमार राय,अभिनंदन कुमार एवं अन्य दो और अपराधी मिलकर लाल बाबू राय को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार मृतक लाल बाबू राय का अपना बहनोई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गये अपराधी प्रियंका कुमारी, अमित कुमार राय, अभिनंदन कुमार से पूछताछ करने पर घटना में अपने अलावा अन्य अपराध कर्मी का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा,11 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाईल बरामद किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि एस आई टी टीम में शामिल सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी, पुअनि वारिसनगर गौतम कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह,अखिलेश कुमार राय, राहुल कुमार, सिपाही अखिलेश कुमार, प्रभात कुमार, निरंजन कुमार का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.