एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर थाने में आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल के अन्य दस लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के खजनपुरा गांव में अपने पिता के घर रह रही एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर थाने में आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल के अन्य दस लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के खजनपुरा गांव निवासी मो0 अशरफ़ की पुत्री नाज प्रवीण ने पातेपुर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2021 में वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना विशनपुर गांव निवासी मो0 गफ्फार के पुत्र मो0 जावेद जाफरी के साथ मुश्लिम रीति रिवाज से हुई थी। वर्तमान में उसके ससुराल के सभी लोग हरियाणा के फरीदाबाद जिले के दीपावली कॉलोनी रूप नगर इस्माइलपुर गली नम्बर 4 में कादरी मस्जिद के पास रहते हैं। विवाहिता ने बताया कि शादी के समय उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप दान आदि दिया था। शादी के एक महीना बाद से ही उसका पति मो0 जावेद जाफरी, ससुर मो0 गफ्फार, सास चांद वेगम, ननद रोक्सार खातून, देवर जुनैद जाफरी, ममेरा ससुर अंजुम असगर, मो0 परवेज, शहनाज खातून, मो0 सफीक एवं मो0 खलील ने मिलकर मायके से पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांगकर लाने का दवाब बनाने लगे। मायके से पैसा नही लाने की स्थिति में सभी आरोपी मिलकर बार बार प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके पति द्वारा कई बार बुरी तरीके से पिटाई भी किया गया। जिसके बाद उसके पिता द्वारा जब मामले को पंचायती स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया तो उसके ससुराल के लोगो ने पिता एवं भाई से दहेज में पांच लाख रुपये देने की बात कही। जिसके बाद मना करने के बाद उनलोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। विवाहिता के पति ने साफ तौर पर कहा कि उसका हरियाणा में ही किसी जोतिका खुराना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके साथ वह शादी करेगा। इस मामले को लेकर विवाहिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस विवाहिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
