अनुमंडल में जल जमाव और गंदगी देख विफरे डीएम
अनुमंडल परिसर की साफ-सफाई और जलजमाव से मुक्ति को डीएम ने दिया निर्देश, एसडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी को साफ सफाई और जलजमाव से मुक्ति की सौंपी गई जिम्मेदारी डीएम को एकाएक अनुमंडल कार्यालय पहुंचने से मची रही अफरा-तफरी महुआ, नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल कार्यालय पर गुरुवार की अपराहन औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम यशपाल मीना न सिर्फ कार्यालय का निरीक्षण किया। बल्कि बदहाल परिसर को भी देखा, जहां जलजमाव और गंदगी को देख वे भौचक रह गए। उन्होंने अनुमंडल परिषद की साफ-सफाई और जलजमाव से मुक्ति की जिम्मेवारी एसडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी।
जिलाधिकारी यशपाल मीणा संध्या करीब 4:00 बजे यहा अनुमंडल कार्यालय पहुंचने। उन्होंने पहले तो अनुमंडल के एक एक कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम श्री मीणा एसडीओ कार्यालय, डीसीएलआर कार्यालय, आरटीपीएस कार्यालय सहित अनुमंडल के सभी कार्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय का निरीक्षण किया और पंजियों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता को कई जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान यहां अनुमंडल कर्मियों में हड़कंप मची रही। इसके बाद वे यहां परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां इसकी बदहाली देख वे हैरत में पड़ गए। अनुमंडल परिसर में कहीं-कहीं जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को परिसर को जलजमाव मुक्त कराने और साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। यहां पर आरटीपीएस कार्यालय के पास अतिक्रमण पाई गई। जिसे शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया। यहां पर अनुमंडल कार्यालय परिसर की स्थिति काफी बदतर रहती है और इसी बदहाल परिसर में अधिवक्ताओं और आम जनों को बैठना पड़ता है। जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह भी मौजूद थे। रिपोर्ट नवनीत कुमार , महुआ वैशाली