April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

महुआ प्रखंड के अंतर्गत गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर में स्थित बाबा केशवानंद स्वामी जी (रास मंडल मंदिर) के पुजारी सह स्थानीय निवासी ,निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा के पूर्व अध्यक्ष ,महुआ रजिस्ट्री ऑफिस में कातिव संघ के सचिव स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के श्राद्धकर्म के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता उनके पुत्र संतशरण सिंह एवं विवेकानंद सिंह ने जबकि संचालन प्रोफेसर शिवशरण सिंह ने किया । इस मौके पर निरसू नारायण कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर नंदकिशोर चौधरी, प्राचार्य प्रोफेसर शिवशरण सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह , प्रोफेसर रामाशंकर सिंह , प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद सिंह ,प्रोफेसर पशुपतिनाथ सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह,वशिष्ठ सिंह, नंदकुमार सिंह, विनीत कुमार ,पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर ,भाजपा नेता उमेश कुमार ,पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र राय, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव,शिक्षक शंकर कुमार, समाजसेवी मृत्युंजय सिंह, देवानंद कुमार, पंकज कुमार,मोहन कुमार, समाजसेवी बंटी मिश्रा, पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक चौधरी, आनंद यादव सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, ग्रामीण , जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं अन्य सभी लोगों तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.