जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
मिली जानकारी के अनुसार अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित एकल विद्यालय के बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन एकल संस्थान के उत्तरी बिहार के अधिकारी व मुख्य अतिथि महेश पांडेय , वैशाली अध्यक्ष डॉ शिवबालक राय , सरोज कुमारी , अजित पांडेय ने संयुक्त रूप से किया । इस खेल प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 14 वर्ष के प्रतिभागी ने भाग लिया । मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिये खेलकूद बहोत जरुरी है । इसलिये समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिये और बच्चों में खेल कि भावना जागी रहे ।
जिलाध्यक्ष श्री राय ने खेलकूद के महत्ता को बताते हुये एकल विद्यालय पर प्रकाश डालते कहा कि एकल विद्यालय मुफ्त शिक्षा के साथ ही साथ संस्कार भी देती है । वहीं इस मौके पर उपस्थित नजर आए उर्वसी कुमारी , संगीत देवी , गोविंद कुमार , दीपक कुमार , राजकुमार , सुरेंद्र चौरसिया सहित अन्य ।
