जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) महुआ मुख्यालय के शाही दरबार रेस्टुरेंट में भारत को प्रमाणु शक्ति से सम्पन्न कराने वाले मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए।जयंती समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रज़ी अहमद उर्फ़ मुन्ना अंसारी एवं सभा का संचालन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मुस्तफा हसन ने की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज उपस्थिति थे।
जयंती समारोह से को संबोधित करते हुए जनाब सलीम परवेज ने कहा कि मुल्क में आज कुछ लोग नफ़रत की बीज बोने का कार्य कर रहे हैं। उस पे ध्यान देने की ज़रूरत नहीं, मुझे गंगा जमनी तहज़ीब को बचाने की जरुरत है। तब जाकर हमारा मुल्क हिंदुस्तान तरक्की की राह में आगे बढ़ता रहेगा। समारोह को संबोधित करने वाले में राजद जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ,राजद युवा नेता पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव ,हाफिज सईद ,हाजी फहीम उर्फ बबलू साहब, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव, समाजसेवी मो वसीम ,जदयू नेता अशरफी सिंह कुशवाहा ,राजद नेता अमरजीत जयसवाल, राजू वारसी ,पातेपुर राजद प्रवक्ता मुख्तार सिद्दीकी, राजद महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, विशाल गौरव ,मो अब्दुल्लाह साहब , राजद महुआ विधानसभा प्रभारी सरफराज एजाज ,प्रदीप यादव ,मीना देवी ,रणविजय कुमार ,राजा यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को भी श्रद्धांजलि दी।
