नयागांव पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर समेत पांच को भेजा जेल-
नयागांव पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर समेत पांच को भेजा जेल-
पुलिस ने 65 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ कुरकुरे लदे पिकअप वैन व स्विपट डिजायर कार किया जप्त-एक फरार-
नयागांव (सारण)नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम व सहायक अवर निरीक्षक छत्तीस प्रसाद सिंह ने यूपी से पटना शराब ले जाने के गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को साथ लेकर नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव बाजार स्थित राजेन्द्र द्वार के पास वाहन चेकिंग कर एक स्विपट डिजायर कार एवं अंग्रेजी शराब लदा एक पिकअप वैन को जप्त कर एक महिला शराब तस्कर समेत पांच तस्कर को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार नयागांव थानाध्यक्ष को शुक्रवार को मधनिषेद इकाई पटना के द्वारा गुप्त सूचना मिला कि एक स्विपट डिजायर कार जिसका न0 BR01FE-8588 है उसमें शराब तस्कर बैठा है जो यूपी से सिवान के रास्ते पिकअप वैन जिसका न0 BR31GA-7836 है उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर पटना आ रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने आनन फानन में पुलिसकर्मियों को लेकर राजेन्द्र द्वार के पास वाहन चेंकिंग करने लगे इसी दौरान दरियापुर के तरफ से एक मारुति स्विपट डिजायर कार को तेज रफ्तार से आते देख पुलिस ने चालक को गाड़ी रुकने का इशारा किया चालक द्वारा गाड़ी रोकते ही गाड़ी न0 का मिलान कर पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर उसमें सवार एक महिला समेत सभी चार तस्करों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगा।
पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने बताया कि हमलोग एक पिकअप वैन में ऊपर में कुरकुरे का बोरा लोड कर उसके नीचे 65 कार्टून अंग्रेजी शराब छुपाकर पटना ले जा रहे हैं जो गाड़ी अभी सिताबगंज बाजार पर सड़क किनारे खड़ी है इसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिताबगंज बाजार पर पहुंच कर उक्त पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया इस बीच पुलिस को आते देखकर गाड़ी पर बैठा दो व्यक्ति अंग्रेजी शराब लदे वाहन को छोड़कर भाग लगे जिसमे पुलिस एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा दूसरा भागने में सफल हुआ पुलिस शराब तस्कर को हिरासत में लेकर शराब लदे उक्त वाहन को जप्त कर थाना पर ले आया पुलिस ने पिकअप वैन पर लदे कुरकुरे के बोरा को उतारकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में 65 कार्टून अंग्रेजी शराब भरा हुआ था जिसमें 8 पीएम के 180 एमएल के 60 कार्टून तथा रॉयल स्टैग 750 एमएल के पांच कार्टून अंग्रेजी शराब था जिसे जप्त किया गया जो लगभग 563.4 लीटर शराब बताया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ गुप्त सूचना मिला कि पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप पटना जा रहा है जिसको लेकर नयागांव बाजार के राजेन्द्र द्वार के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था जांच के दौरान एक स्विपट डिजायर कार में बैठे चार शराब तस्कर को पकड़कर पूछताछ किया गया तथा उसी के निशानदेही पर पिकअप वैन पर लदे 65 कार्टून शराब के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है इस बीच एक तस्कर शनि कुमार भागने में कामयाब हो गया है पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड,आधारकार्ड,वोटरकार्ड, पेनकार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस,2 पर्स के साथ 14500 रुपये नगद जप्त किया गया है।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कृष्णा प्रसाद के पुत्र रवि गुप्ता साकिन मिर्ची रोड कर्मलीचक, थाना बाईपास रोड,
संतोष कुमार पिता मुन्ना राय साकिन निरपुरा थाना बेउर,चंदन कुमार पिता रामअवतार पंडित साकिन नालापर पटना सिटी,थाना चौकथाना,राहुल कुमार पिता अखिलेश प्रसाद साकिन भगवान पुर थाना फतुहां सभी जिला पटना तथा प्रिया सिंह उर्फ सुप्रिया कुमारी पिता प्रमोद सिंह साकिन सोनभद्र, थाना करपी जिला अरवल के रूप में किया गया है जिसपर मद्द निषेध अधिनियम का मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
