April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नशे की हालत में ठोकर मारकर भाग रहे एम्बुलेंस को गोरौल स्टेशन के निकट ग्रामीणों ने खदेड़ कर चालक सहित एम्बुलेंस को पकड़ा .

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
नशे की हालत में ठोकर मारकर भाग रहे एम्बुलेंस को गोरौल स्टेशन के निकट ग्रामीणों ने खदेड़ कर चालक सहित एम्बुलेंस को पकड़ा .
मिली जानकारी के अनुसार कटहरा ओपी क्षेत्र के कंचन चौंक के निकट से ठोकर मारकर भाग रहे एम्बुलेंस संख्या बीआर 33 एफ -9742 को ग्रामीणों ने पिछा करते हुए आ रहे थे कि सोन्धो गोला के निकट वह पुनः एक बार बाइक सवार मैंभरा गांव निवासी बिंदेश्वर राय को ठोकर मारकर भागने लगा . हालांकि बाइक सवार को हल्की चोटे लगी ,लेकिन वह बाल बाल बच गया. लोगों ने पिछा कर गोरौल रेलवे स्टेशन के निकट उस घेर लिया . एम्बुलेंस ड्राइवर ने जान बचाने के खातिर एक गन्दे नाले में कुद गया , पुलिस को सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक विदुर कुमार आ न प्रवीण कुमार ने पुलिस बल की सहायता से चालक को सुरक्षित एम्बुलेंस सहित थाने लाया. एम्बुलेंस चालक की पहचान, संजय तिवारी ग्राम अमईठा पाना पुर थाना सरैया जिला निवासी बताया गया है।
वहीं शराब जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है. ऐम्बुलेंस में एक महिला भी पहले से बैठी हुई थी. एम्बुलेंस का पीछा कर रहे लोगो ने बच्चा चोर का आरोप लगाते हुई हल्ला कर रहे थे.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बच्चा चोर का आरोप गलत है. चालक नशे में था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.