April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में होगा नाटकों का मंचन।

तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में होगा नाटकों का मंचन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली)कृषक कल्याण समिति परसौनिया के सदस्यों की बैठक विभिन्न नाटक मंडली के सदस्यों के साथ हुई।बैठक में तीन दिवसीय नाटक प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ के माध्यम से नाटक होने की तिथि का निर्धारण किया गया जिसके 27अक्टूबर को बाल कला मंच,मंगुराही (निदेशक मोहन जी) द्वारा “दोस्ती और दुश्मनी”, 28 अक्टूबर को नवयुवक नाट्य कला परिषद, मधौल (निदेशक अशोक कुमार अकेला) द्वारा “कैसे अभागन बनी सुहागन?” तथा 29 अक्टूबर को नवयुवक कला, बाबनघाट (निदेशक गया राय) के द्वारा “राखी और हथकड़ी” नाटक का मंचन किया जायेगा। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का समारोह 31अक्टूबर 22 को सन्ध्या अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा। समिति के सचिव ने बताया कि प्रतिदिन नाटक प्रतियोगिता में मंच के उद्घाटन के लिए स्थानीय विधायक के साथ सम्मानित मंत्री भाग लेंगे। समिति एवं पुस्तकालय के सदस्यों ने 26 अक्टूबर को बच्चों के बीच ज्ञान-विज्ञान एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।स्थानीय ग्रामीणों में उल्लास और उमंग का माहौल गांव में प्रवेश करते ही आभास होने लगता है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से किसी भी तरह का कार्यक्रम नही हुआ था ,जिसके कारण सभी वर्गों के लोगों में इस वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है।                               इस मौके पर अध्यक्ष श्री बालेन्द्र सिंह, सचिव श्री जय कुमार सिंह, रामजी सिंह, शिवनाथ सिंह, सुरेश सिंह ठेकेदार, दीपक कुमार, राजेश सिंह, संजीव सिंह, डॉ विश्वनाथ कुमार, विवेक कुमार, अनिल सिंह, रामप्रीत सिंह, अनीश कुमार, रजनीश कुमार, जिमदार सिंह, हरिनारायण सिंह, पप्पू सिंह,रामईश्वर सिंह, निकेत कुमार, सुशांत कुमार अनूठ, राजाबाबू,सुरेश कुमार निराला, डॉ अजय कुमार,अखिलेश कुमार सुमन,राजेश कुमार, अशोक कुमार अकेला,मोहन जी,गया राय, डॉ धर्मवीर, सरपंच धर्म दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.