April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जांच के दौरान आवास सहायक के साथ मारपीट और लूटपाट

जांच के दौरान आवास सहायक के साथ मारपीट और लूटपाट
वाक्या महुआ थाना के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत लंगुराव विलंदपुर पंचायत की
महुआ. संवाददाता। टीम के साथ जांच करने गए आवास सहाय के साथ न सिर्फ मारपीट की गई। बल्कि लूटपाट और सरकारी कार्य में बाधा डाला गया। आवास सहायक द्वारा लिखित आवेदन महुआ थाने को दी गई है। आवेदन पर अनुशंसा राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी की है। इधर पुलिस ने आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजापाकर प्रखंड के लगुराव बिलंदपुर पंचायत के आवास सहायक अभिनव कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि वह उप विकास आयुक्त के निर्देश पर टीम के साथ पंचायत में आवास की जांच करने गए थे। जांच के दौरान कुछ लोग मारपीट करना शुरू कर दिया। इसको देखकर टीम के पदाधिकारी भाग गए। जबकि उनके साथ मारपीट की गई और रुपए के अलावे गले से सोने का चेन छीन लिया गया। उन्होंने इस मामले में पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने के अलावे छीनतई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को सही बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी थाने को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मालूम हो कि इस मामले को लेकर पंचायत में तनाव व्याप्त है। यहां दो गुटों के बीच भीषण तनाव बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.