उप मुखिया संघ की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
प्रखंड के सैदपुर डुमरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रखंड उप मुखिया संघ की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित की गई। उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष द्वारिक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप मुखिया नवल सहनी, सुजाता देवी, संगीता देवी,रेखा देवी,नीलम देवी, अफसाना खातुन,विजय कुमार राम, हरेंद्र राय,अमोद कुमार,बबीता देवी, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक में उप मुखियाओं ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि मुखियाओं एवं पंचायत सचिवों के द्वारा वर्ष 2022/23 का योजना पाड़ीत कराया गया उसके बाद से मनमाने ढंग से योजन योजना पंजी पर चढ़ा कर बिना आम सभा से पाड़ित कराए हुए मुखियाओं के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उप मुखियाओं ने आरोप लगाया की मुखियाओं एवं पंचायत सचिव मीलीभगत कर बिना कार्यकारणी बैठक बुलाए कार्य योजना कराईं जा रही है। वहीं अभी तक नल जल योजना एवं नाली गली का प्रभार पंचायत सचिवों के द्वारा अब तक वार्ड सदस्यों को नहीं दिलाया गया है। उप मुखियाओं ने एक स्वर में कहा कि अगर मुखियाओं एवं पंचायत सचिवों की मनमानी पर वरिय पदाधिकारियों के द्वारा रोक नहीं लगाई जाती है तो उप मुखिया संघ सड़क से लेकर विधानसभा तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा।
