April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीविका परियोजना के तहद ग्रामीण दिदियों द्वारा संचालित ग्रामीण बाजार का शुभारंभ किया गया।

, रविकान्त प्रभाकर राजू  की रिपोर्ट                             वैशाली जिला अंतर्गत प्रखंड पटेढी बेलसर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में जीविका परियोजना के तहद ग्रामीण दिदियों द्वारा संचालित ग्रामीण बाजार का शुभारंभ उक्त प्रखंड के जीविका के बीपीएम शोभा कुमारी,प्रखंड प्रमुख,जिला परिषद द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रखंड पटेढी बेलसर के प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार भी शामिल हुए। जिसमे जीविका सर के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए सरकार की एक पहल है। जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रेरित करता है। ग्रामीण बाजार जीविका परियोजना के द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में ग्रामीण दिदियों के द्वारा किया गया एक प्रयास है। इसके माध्यम से ग्रामीण स्तर पर छोटे छोटे दुकानों का संचालन कर रही जीविका दिदीयो अपने व्यापार में लाभान्वित होगी। क्योंकि ग्रामीण बाजार प्रत्यक्ष रूप से किसी भी उत्पाद के लिए कंपनी से संपर्क करेंगी। और कम से कम मूल्य पे गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार ग्रामीण लोगो तक दुकानदार दीदियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हो पाएगा। आने वाले समय में सभी दीदियों को आर्थिक विकास के किसी न किसी एक आजीविका के कार्यों से जुड़ना अति आवश्यक है। जिला से उपस्थित संगीता कुंज,जीविका कर्मी एवं जीविका दीदी उपस्थित हुए,शोभा कुमारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक संयोजक कर्ता के रूप में कार्य किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.