सबका साथ सबका का विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार काम कर रही है
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 वर्षों में जितना विकास का कार्य हुआ है उतना कार्य आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने नहीं किया सबका साथ सबका का विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार काम कर रही है केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा देश ही नहीं पुरे दुनिया में हो रही है जो एक मिशाल बन रहा है देश के सुरक्षा से लेकर विकास की अग्रणी पंक्ति में आज देश खरा है जो विरोधियों को आज नहीं पच रहा है।
उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने पातेपुर के बकाढ़ पंचायत के सैदपुरपुरा में लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही उन्होंने ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक एक विकास योजनाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच रखा मंत्री नित्यानंद राय ने अपने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में की गई विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं की एक एक जानकारी लोगों को दी। लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम को हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, पातेपुर के विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने भी सम्बोधित करते हुए केंद के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों के बीच रखा। कार्यक्रम में संजय पासवान, मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद, मोहम्मद समसाद अहमद किदवई,जिला उपाध्यक्ष अजबलाल साह,मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु, अशर्फी सहनी,जिला पार्षद सदस्य सागर सहनी, मोहम्मद असगर अली, मुखिया शंकर पासवान, पुर्व मुखिया शिवचंद्र राय, नरेश ठाकुर, शिवचंद्र राम,अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, पुर्व मुखिया देवेंद्र राय, इंद्रजीत सिंह, धनेश मिश्रा, सुजीत कुमार, रामकुमार कुशवाहा, जयप्रकाश पासवान, चंदरदीप पासवान, रविकेश आर्य, दिनेश साह, पिंटु पासवान,अंगेज कुमार, फ़िरदौस बेगम,सुनीला देवी, अमरेश पासवान, नरेश राय आदि भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
