दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का 18वां बोनस वितरण समारोह का आयोजन
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड के महैया मालपुर गावँ स्थित महैया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का 18वां बोनस वितरण समारोह का आयोजन दुग्ध संग्रह केंद्र के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति वैशाल पाटलिपुत्र मिल्क यूनियन पटना के अध्यक्ष संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि यूनियन के प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। बोनस वितरण में कुल 581 किसानों के बीच 9 लाख 43 हजार 561 रुपये नगद सहित बाल्टी, जग, ग्लास, केन आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही बोनस वितरण में गरीबों के बीच धोती, साड़ी आदि का वितरण किया गया। प्रखंड क्षेत्र के महैया गावँ में गुरुवार को महैया दुग्ध संग्रह केंद्र परिसर स्थित सभागार में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच समिति द्वारा बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैशाल पाटलिपुत्र मिल्क यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार वैशाल पाटलिपुत्र मिल्क यूनियन पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर समेत गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे। बोनस वितरण कार्यक्रम में समिति द्वारा वर्ष 2020-21,2021-22का बोनस के रूप में समिति का शुद्ध लाभ के रूप में कुल 1 करोड़,45 लाख 2 हजार 915 रुपये हुआ जिसमें बोनस के रूप में कुल 581 किसानों के बीच 6 लाख 13 हजार 315 रुपये नगद के रूप में तथा शेष राशि 3 लाख 30 हजार,246 रुपये का सामग्री किसानों के बीच बांटी गई। बोनस वितरण के दौरान पूरे महैया पंचायत के 41गरीबों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण भी किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए महैया समिति के सचिव जिबछ राय ने बताया कि बोनस वितरण के पूर्व कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि वैशाल पाटलिपुत्र मिल्क यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घटन किया। तत्पश्चात किसानों के बीच बोनस का वितरण किया गया। बोनस वितरण में प्रथम पुरस्कार के रूप में खखनु राय को 7 हजार 5 सौ इकतालीस रुपये नगद समेत स्टील केन दिया गया। द्वितीय पुरस्कार विजेता सोलिन राय को 6 हजार 9 सौ सात रुपये के साथ बाल्टी दिया गया तथा तृतीये पुरस्कार के रूप में रंजीत कुमार राय को 6 हजार 76 रुपये के साथ स्टील का बाल्टी प्रदान किया गया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कुमार ने बताया कि आज पूरे वैशाली जिले में महैया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति जिले में स्वेत क्रांति लाने में प्रथम स्थान पर है।इसका जीता जागता उदाहरण आज इस कार्यक्रम में जुटी किसानों भीड़ से पता चलता है।वही बोनस पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्री नारायण ठाकुर ने किसानों को मवेशी की सही देखभाल, उपयुक्त चारा एवं पशुओ में होने वाली बीमारियों से सुरक्षा के तकनीकी उपाय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मौके पर मुखिया जीवछ राय, सरपंच परमानंद राय, पैक्स अध्यक्ष ऋषिदेव राय, समिति के अध्यक्ष नागेश्वर राय, समिति सहायक अवध राय, जांचक वकील राय, रामलौलीन राय, रंजीत कुमार, मदन राय, सरोज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पंकज कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
