नयागांव में सोये अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या-
नयागांव में सोये अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या-
नयागांव(सारण)नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के महदलीचक गांव में मंगलवार की देर रात्रि में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार महदलीचक गांव निवासी स्व0 सुरेंद्र सिंह के 48 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार सिंह रात्रि में खाना खाने के बाद घर के पीछे लगभग 50 गज की दूरी पर बने अपने झोपड़ी नुमा बथान में सोने चला गया
इसी बीच सोये अवस्था मे अज्ञात अपराधियों ने झोपड़ी में घुसकर मारने के उद्देश्य से उसके गर्दन पर हसुआ से कई बार हमला किया इसके बाद मृतक के सर में नजदीक से गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया मृतक के गर्दन पर भी कई जगहों पर कटे का निशान देखा गया।बुधवार को सुबह जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो रोते बिलखते बथान पर पहुँचे जहाँ चौकी पर अरुण का शव पड़ा हुआ था और चौकी पर खून गिरा हुआ था देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।जिंदा होने के उम्मीद से परिजनों ने आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से अरुण को इलाज के लिए एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम को दिया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए एएसआई छतीस प्रसाद सिंह एवं बैजू शर्मा व पुलिसकर्मियों के साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया वहीं सूचना पर सोनपुर सर्किल इंस्पेक्टर रामसेवक प्रसाद यादव भी महदलीचक गांव पहुंच कर जांच में सहयोग करने लगे।जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल स्थित झोपड़ी नुमा बथान में गिरा हुआ पिस्टल के गोली का एक खाली खोखा तथा एक हसुआ बरामद किया है घटना के समय झोपड़ी में अपराधियों से हाथापाई के दौरान वहां मृतक के चप्पल एवं बिछावन बिखड़े पड़े थे चौकी पर खून गिरे हुए थे पुलिस ने उक्त बथान को सील करते हुए वहां एक चौकीदार को ड्यूटी लगा दिया।पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।वहीं मृतक के चचेरा भाई रामबाबू सिंह ने बताया कि उनको पत्नी के सिवा तीन अविवाहित पुत्री एवं एक दस साल का लड़का है जिसका रो रोकर बुरा हाल है।
किसी के साथ उनका का कोई झगड़ा लड़ाई नही था फिर भी हत्या कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बुधवार को सुबह में सूचना मिला कि महदलीचक गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया तथा पुलिस हर एंगल से इस घटना के जांच पड़ताल करने में जुट गई है अपराधी चाहे जो भी हो वक्सा नही जाएगा।अरुण की हत्या किस कारण किया गया है इसकी सही जानकारी नही मिल पाया है।समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाना में इस घटना के संबंध में कोई आवेदन नही दिया गया था।
