पीस इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो गांव स्थित पीस इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्रतियोगिता में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता को लेकर छात्र छात्राएं अत्यधिक उत्त्साहित थे छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई प्रथम दुतिय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रोत्साहित किया गया एवं सभी छात्रों के बीच मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए स्कूल के निदेशक निशात आजम सिद्दीकी ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए विधालय परिवार हमेशा तत्व पर रहता है तथा समय समय पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्रों के प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई जाती है।
इस अवसर पर कोडिनेटर इम्तेयाज अहमद, एडमिन अरनव घोषाल, एक्जाम कंट्रोलर अमित कुमार पाठक के साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक एवं गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
