April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

करेंट लगने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
करेंट लगने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत

गोरौल थाना क्षेत्र के बेलवर घाट चौक स्थित अपने घर में दिपावली की संध्या लाइट लगा रहे एक 26 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी । बताया गया है कि बेलवर घाट चौक निवासी पारश साह का इकलौता 26 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार अपने घर में लाइट लगा रहा था कि बिजली के खुले तार में सट गया । बिजली के तार में सटने से बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे हाजीपुर चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया । मृतक विशाल कुमार माता पिता का इकलौता पुत्र था । युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम छाया हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.