April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिवाली के अवसर पर जम कर हुआ जुआ का खेल

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
दिवाली के अवसर पर जम कर हुआ जुआ का खेल

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र में दिवाली के मौके पर रात्रि में जुएड़ियों ने जम कर जुआ खेला कोई रोया तो कोई हंसा । जम कर हुये जुए के खेल में ।
हजारों की नही लाखों की चली जुए का खेल । ऐसा कोई गांव नहीं था जहां जुए का खेल नहीं चला । हलाकि इस क्षेत्र में प्रतिदिन जुए का खेल चलता ही रहता है ।

क्षेत्र में इन जुएड़ियों के कुछ ऐसे अड्डे हैं जहां लाखो लाख का खेल चलता है । इतना ही नहीं दीपावली पर स्मैक के धंधेबाज भी अपना धंधा जम कर किया । छोटा छोटा स्मैक का पुरिया बनाकर धरल्ले से बिक्री किया ।
150 रुपये में एक पुरिया बेची जाती है । क्षेत्र के युवक जुए एवं स्मैक के शिकार होते जा रहे हैं । इन नवयुवकों के परिजन परेशान हैं और युवक वेपरवाह हैं, और क्षेत्र में स्मैक कारोबारियों का पसड़ता जाल चिंता का बड़ा विषय बनता जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.