आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मार पीट आधा दर्जन लोग जख्मी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मार पीट आधा दर्जन लोग जख्मी।
मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में कई महिला सहित आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र गोरौल एवं भगवानपुर में कराया गया है. दोनों पक्षो द्वारा गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस सम्बंध में प्रथम पक्ष के हुसैना गांव निवासी रूपलाल पंडित के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गांव के कुछ लोग आ धमके और गाली गलौज करने लगा . मना करने पर सभी ने मारपीटकर जख्मी कर दिया. बचाने आये पिता जी को भी लाठी से मारकर हाथ तोड़ दिया. वही मेरी पत्नी को बाल पकड़कर घसीट दिया. इतना ही नही मेरे भाभो एवं वृद्ध मां को भी बुरी तरह मारपीटकर जख्मी कर दिया. इस मामले में सुरेंद्र पंडित,भिखारी पंडित,टीपू कुमार,चंदन कुमार सहित 7 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वही दूसरे पक्ष के सुरेंद्र पंडित के द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में बताया कि गांव में हो रहे शोरगुल सुनकर पत्नी के साथ घटना स्थल पर पहुचा और देखा कि कुछ लोग आपस मे झगड़ रहे है. बीच बचाव करने लगा तो सभी ने मिलकर मुझे ही लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया.बचाने आयी पत्नी को भी सभी ने मारपीटकर जख्मी कर दिया. साथ ही गले से सोने का चैन भी छीन लिया. इस मामले में भोला पंडित,रूपलाल पंडित,शिवनाथ पंडित सहित 9 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
