रंगे हाथ पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार भेजा जेल।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
रंगे हाथ पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार भेजा जेल।
गोरौल थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक से दक्षिण रामसेवक चौक पर एक दुकान का ताला खोल रहे चोर को गोरौल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राम सेवक चौक पर एक दुकान में मास्टर चाबी से शटर का ताला खोल रहे चोर को ग्रामीणों ने देखा और सोर मचाना शुरू कर दिया और चारो तरफ से घेर लिया । साथ ही इसकी सूचना थाने को भी दी गयी । सुचना मिलते ही गस्ती कर रहे सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को धर दबोचा । वहीं दूसरा चोर भागने में सफल हो गया । गिरफ्तार युवक की पहचान छोटन कुमार के रूप में किया गया है । वहीं फरार युवक मिथलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों चोर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर कपूर गांव निवासी बताया गया है । पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक पेचकस एवं एक मास्टर चाबी भी बरामद किया है ।
