April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ का नहाए खाए कल

सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ का नहाए खाए कल
नारायणी में स्नान करने के लिए उमड़ेगी भीड़
मछुआ। नवनीत कुमार
लोक आस्था का महापर्व छठ का नहाए खाए शुक्रवार को होगा। इस दिन व्रतियां स्वच्छ स्नान कर सात्विक भोजन करेंगी और इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।
पर्व को लेकर व्रतियों में ही नहीं बल्कि हर लोगों में भक्ति प्रवाण पर है। महापर्व के लिए एक एक पूजन सामग्री की खरीदारी भी लोगों ने शुरू कर दी है। नहाए खाए पर अधिकतर व्रतियां स्नान के लिए हाजीपुर नारायणी तट पर जाने की तैयारी की है। जबकि कुछ स्थानीय जलाशयों पर ही स्नान कर सात्विक भोजन कर पर्व का अनुष्ठान रखेंगी। शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध दिया जाएगा। जबकि सोमवार को उदयीमान भास्कर का अर्ध्यदान के साथ चार दिवसीय महा पर्व का समापन करेंगी। महापर्व की पूजन सामग्रियों से हर चौक चौराहा पठने लगा है। इस पर्व पर लोगों में महंगाई के ऊपर आस्था भारी पड़ रही है। भारी महंगाई के बीच लोग छठ पर्व के सामग्रियों की खरीदारी करने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.