April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के परसोनिया गुदरी हाट पर कृषक कल्याण पुस्तकालय समिति के द्वारा बच्चों के बीच क्विज और सांस्कृतिक का हुआ आयोजन

महुआ के परसोनिया गुदरी हाट पर कृषक कल्याण पुस्तकालय समिति के द्वारा बच्चों के बीच क्विज और सांस्कृतिक का हुआ आयोजन
कार्यक्रम को देखने के लिए अंत अंत तक जमे रहे दर्शक
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के परसोनिया गुदरी हाट पर बुधवार को कृषक कल्याण सह पुस्तकालय समिति के द्वारा बच्चों में प्रतिभा निखार के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न चार सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उनके द्वारा खुले मंच से प्रश्नों का उत्तर दिया गया। यहा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
क्विज में प्रश्नों की बौछार डॉ अजय व आफताब आलम के द्वारा किया जा रहा था जिससे बच्चे बकरी जवाब दे रहे थे। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जानगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओस्ती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसोनिया तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली गढ़वाल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समिति के अखिलेश कुमार सुमन, जय कुमार सिंह, बालेन्द्र सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग किया। क्विज के अलावे यहां बच्चों ने विभिन्न देश भक्ति गीतों के अलावा ग्रामीण गीत जट-जटिन आदि पर अपनी नृत्य की कला बिखेरी। साथ ही बाल विवाह पर एकांकी नाटक भी इनके द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। स्थानीय जादूगर और विभिन्न कलाओं में पारंगत दोनों आंख से दिव्यांग प्रो विनोद पटेल को मंच के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि गुरुवार से तीन दिवसीय सामाजिक नाटकों का मंचन इसी मंच पर शाम से पेश किया जाएगा। दर्शकों की भीड़ यहां इतनी हुई की स्थल छोटा पड़ गया। कार्यक्रम के अंत तक दर्शक उठने का नाम नहीं लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.