April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जाने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राशन मिलना मुश्किल हो गया है

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जाने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राशन मिलना मुश्किल हो गया है। पौस मशीन का सरबर डाउन रहने के कारण उपभोक्ताओं के कोप भाजन का शिकार जन वितरण के दुकानदारों को होना पर रहा है। इस जटिल समस्या को लेकर पातेपुर प्रखंड फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद ने राज्य सरकार एवं जन वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री को पत्र के माध्यम से त्राहिमाम संदेश देकर पौस मशीन में अविलंब सर्वर सुधार करने की गुहार लगाई है। सरकार एवं मंत्री को भेजे पत्र में संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी ने बताया है कि आस्था के महा पर्व छट के अवसर पर पौस मशीन में सर्वर नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को ससमय राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण उपभोक्ताओं में डीलरो के प्रति आक्रोश व्याप्त है जिस कारण उपभोक्ताओं के रोष से प्रखंड क्षेत्र के सभी डिलर्स भयभीत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.