April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर के सभी छठ घाटों पर हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पशुपति कुमार पारस

हाजीपुर के सभी छठ घाटों पर हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पशुपति कुमार पारस
हाजीपुर/ 28 अक्टूबर 2022।। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री व हाजीपुर के स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस ने आस्था के महापर्व छठ व्रत के नहाय खाए के साथ शुरुआत होने पर प्रदेश व क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने फोन पर बात कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाजीपुर को निर्देशित किया है कि हाजीपुर के सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए और हाजीपुर में नदी किनारे जितने भी घाट हैं उन घाटों पर मेडिकल कैंप एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस और दमकल की व्यवस्था की मुकम्मल तैयारी हाजीपुर जिला प्रशासन की तरफ से रहे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना छठ महापर्व के दौरान ना घटे। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में जिला प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था रहे कि सभी छठव्रती एवं महापर्व मनाने वाले लोग खुशी उमंग व उल्लास के वातावरण में छठ पूजा मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.