April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चवंंर में नशाखोरानी गिरोह का शिकार युवक बेहोशी की हालत में मिला है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र अलीनगर लेवढण पंचायत के दीघा फतेहपुर गांव के बरकुड़बा चवंंर में नशाखोरानी गिरोह का शिकार युवक बेहोशी की हालत में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार जब कुछ लोग उक्त चवंंर के रास्ते से गुजर रहे थे देखा कि सुनसान जगह पर एक युवक पड़ा हुआ है लोगों के द्वारा इसकी सूचना बलिगांव पुलिस की दी गई सुचना मिलते ही बलिगांव पुलिस मौके पर पहुंची एवं युवक को देखा की युवक पुरी तरह बेहोशी की हालत में है।
युवक के शरीर पर लाल रंग का शर्ट एवं जींस पैंट था युवक के चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी थी। पुलिस ने बेहोश युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए समस्तीपुर जिले के ताजपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवक कहीं प्रदेश से आने के क्रम में नशाखोरानी गुरुप का शिकार हो गया। एवं गुरुप के बदमाशों ने बेहोशी की हालत में युवक को यहां छोड़कर भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.