गुजरात मोरबी हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गुजरात मोरबी हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मिली जानकारी के अनुसार,
गुजरात के मोरबी में हुई झुला पुल हादसे में मृतकों के प्रति गोरौल प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के कार्डिनेटर दीपक कुमार सिंह व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त किया।
इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इतने लोगों को पुल पर जाने की अनुमति कैसे दी गई और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।
इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।इस हादसे को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए लेकिन इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार एवं लापरवाही बरतने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
हादसे में घायल लोगों की सरकारी स्तर पर इलाज एवं मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी मिलना चाहिए।
संवेदना प्रकट करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह ,उर्फ बिट्टू सिंह, राकेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मुकेश राम, सुभाष कुमार पप्पू, अमित कुमार, आकाश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।
