विद्यालय खुलते ही क्षात्रों का साप्ताहिक मूल्यांकन का किया गया आयोजन।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
विद्यालय खुलते ही क्षात्रों का साप्ताहिक मूल्यांकन का किया गया आयोजन।
मिली जानकारी के अनुसार।
दीपावली ,छठ पूजा एवं चित्रगुप्त पूजा की लंबी छुट्टी के बाद विद्यालयों के खुलते ही विद्यालय बच्चो के विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों से गुलजार हो गया है । पठन पाठन के साथ शुक्रवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक एवम मध्य विद्यालयो पर बच्चो का साप्ताहिक मूल्यांकन का आयोजन किया गया । साप्ताहिक मूल्यांकन में अधिकांश विद्यालयों पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।मालूम हो की अनुमंडल पदाधिकारी महुआ संदीप कुमार के पहल पर अनुमंडल के सभी प्रारंभिक विद्यालयों पर साप्ताहिक मूल्यांकन का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता है । जिसमें सप्ताह भर हुई पढ़ाई के आधार पर शिक्षक बच्चों को संबंधित टॉपिक से ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न देते हैं ।और बच्चे अपनी कॉपी पर जवाब लिखते हैं ।बच्चो के कापी की जांच शिक्षकों के द्वारा की जाती है ।साथ ही मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है । इस गतिविधि के कारण एक तरफ जहां वर्ग कक्ष में पठन पाठन नियमित हुआ है ।वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ-साथ वर्ग के वैसे बच्चे भी सामने आ रहे हैं जो वर्ग सापेक्ष दक्षता नहीं रखते हैं । ऐसे बच्चे शैक्षिक रूप से कमजोर हैं ।पढ़ाई में कमजोर इन बच्चों को लेकर अलग-अलग विद्यालयों द्वारा अपनी योजना बनाई जा रही है और उन बच्चों पर अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है । ताकि वैसे बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ वर्ग सापेक्ष दक्षता प्राप्त कर सके । उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर पोझा ,मध्य विद्यालय पोझा ,रुक मंजरी ,भटौलिया ,प्राथमिक विद्यालय हरशेर उर्दू , प्राथमिक विद्यालय इनायत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजखंड ,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर दलित टोला, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर दरिया, प्राथमिक विद्यालय घोजौल ,कुर्मी टोला लोदीपुर, मंगली महावीर धाने गोरौल , उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुरा , धनेगोरौल,हसनपुर गंगटी,प्राथमिक विद्यालय चेहरा खुर्द, इस्माइलपुर ,मध्य विद्यालय सारंगी,फतहपुर , वाजिद पुर कोरी गांव,रसूलपुर कोरिगाव सहित प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों पर साप्ताहिक मूल्यांकन किया गया । वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा पर साप्ताहिक मूल्यांकन लेने के बाद बच्चों का रिजल्ट भी प्रकाशित किया गया । बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के शिक्षको द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
