April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को महुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

शराब मामले में गिरफ्तार
महुआ। शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को महुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी बीते गुरुवार को हुई।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अप्राथमिक आरोपी महुआ थाने से मुकुंदपुर सिंघाड़ा निवासी उमेश महतो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रियता बरत रही है।

 

परदेसी को नशा खुरानी गिरोह ने लूट कर घर से के कुछ फासले पर फेंका
महुआ। दिल्ली से घर लौट रहे एक परदेसी को नशा खुरानी गिरोह ने गिरफ्त में लेकर उसका सारा सामान लूट लिया और नशे की हालत में गांव के ही कुछ फासले पर फेंका दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने युवक को बेहोशी अवस्था में पड़ा देखा तो हल्ला की। उसे उठाकर आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के बिशुनपुर मधौल निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र 35 वर्षीय पंकज सिंह दिल्ली से घर लौट रहे थे। इस बीच हाजीपुर से घर आने के क्रम में नशा खुरानी गिरोह ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया और नशा खिलाकर उनके कमाई के सारे सामान ले लिए। गिरोह ने नशे की अवस्था में उसे घर से 2 किलोमीटर दूर पहाड़पुर चंवर के धान के खेत में फेंक दिया। सुबह में जब लोगों ने देखा तो हल्ला किया। ग्रामीणों ने बताया कि बेहोश युवक की हालत गंभीर देखते हुए महुआ अनुमंडल अस्पताल से रेफर किया गया है। उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम तक होश नहीं आया था।
खबर
नवनीत कुमार महुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.