April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजफ्फरपुर से कन्हौली लौटने के दौरान रास्ते में टकराई बाइक

मुजफ्फरपुर से कन्हौली लौटने के दौरान रास्ते में टकराई बाइक
दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर मौत जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक
महुआ, नवनीत कुमार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर भगवानपुर के पास तब हुई जब कन्हौली बाजार से मुजफ्फरपुर गए एक बाइक पर दो सवार वापस घर लौट रहे थे।
मृतक 45 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता कन्हौली बाजार निवासी बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता का पुत्र था। जबकि घायल वीरू कुमार उसी के बगलगीर शत्रुघ्न साह का पुत्र बताया गया है। लोगों ने बताया कि दोनों एक बाइक से शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरपुर गया था और भगवानपुर होकर वापस घर लौट रहा था। इस बीच भगवानपुर के पास भीषण दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में संतोष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। इधर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।
मृतक किडनी कथा मरीज:
बताया गया कि संतोष किडनी का मरीज था। उसकी दोनों किडनी जवाब दे रही थी और वह इलाज पर चल रहा था। पूर्व में वह दिल्ली में काम करता था। जबकि तबीयत बिगड़ने पर 3 साल से से घर पर ही रह रहा था। घटना से वृद्ध पिता बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता की तो कमर टूट गई है। माता फुलझड़ी देवी के चीख-पुकार से सब का कलेजा दहल जा रहा था। पत्नी पूनम देवी दो का तो दुनिया उतर गई। अब किसके सहारे जिएगी। उसके विलाप तो सबको रुला रही थी मृतक की एक पुत्री उजाला उर्फ गुड़िया बीए. पार्ट वन में है। जबकि 2 पुत्र अभिषेक इंटर और आलोक आठबा में पढ़ता है। संतोष सात बहन और दो भाई में छोटा था। बड़ा भाई राजू पंजाब में रहकर कारोबार करता है। इधर घटना की सूचना पर मृतक के घर लोगों की भीड़ जुट गई। जिला पार्षद मनीष शुक्ला ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रहने रखने को कहा है। घटना से कन्हौली में माता छाया है। हर व्यक्ति गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.