प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा के द्वारा लेबर पेमेंट में बड़े पैमाने पर घोटाला।
भगवानपुर वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा के द्वारा लेबर पेमेंट में बड़े पैमाने पर घोटाला।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के करहड़ी पंचायत के रहसा गांव निवासी श्री कान्त महतो एवं चन्द्रेश्वर राय को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिला , आवास योजना का राशि प्राप्त होते ही लाभुकों ने योजना का लाभ उठा कर घर का निर्माण कराया, निर्माण कार्य पूर्ण होने के पस्चात लाभुकों को मनरेगा के अन्तर्गत मिलने वाली लेबर राशि प्राप्त नही हुआ जब इसकी शिकायत प्रखंड कार्यालय में किया तो पता चला कि प्रखंड कार्यालय के अनुसार लाभुकों को लेबर राशि प्राप्त हो चुका है परन्तु लाभुकों के खाते में लेबर राशि नही आया, लाभुकों ने इस घोटाले कि शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उप विकाश आयुक्त वैशाली से किया है और कि इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग कि है
