पातेपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बाइक की चोरी होने के बावजूद पुलिस सिर्फ प्रथिमिकी दर्ज कर अपनी ड्यूटी पूरी कर रही है
पातेपुर थाना क्षेत्र में आजकल बाइक चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है।आए दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बाइक की चोरी होने के बावजूद पुलिस सिर्फ प्रथिमिकी दर्ज कर अपनी ड्यूटी पूरी कर रही है। लेकिन चोरों को पकड़ने की दिशा में कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझ रही है। पातेपुर प्रखंड मुख्यालय से जहां भेरोखड़ा पंचायत के मुखिया की बाइक की चोरी हो गई है वही सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति की बहुआरा हाट से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर लिया। बाइक चोरी मामले में पीड़ित दोनो व्यक्ति ने पातेपुर थाने मेंआवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित भवन संख्या 3 में मुखिया संघ की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए भेरोखड़ा पंचायत के मुखिया पति भोला राय अपनी बाइक से बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक प्रखंड मुख्यालय में लगाकर बैठक में चले गए। बैठक से निकलने के बाद जब वे गाड़ी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नही चलने पर मुखिया पति ने पातेपुर थाने मे आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कराई है। वही दूसरी ओर थाना क्षेत्र के बाजितपुर कर्तार गांव निवासी शिव कुमार साह के पुत्र कृष्ण कुमार साह ने थाने में लिखित आवेदन देकर बीते 18 अक्टूबर को सब्जी खरीदने गए बहुआरा हाट से बाइक चोरी होने की प्रथिमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति कृष्ण कुमार साह ने बताया की वह बहुआरा हाट में वह सब्जी खरीदने गया था जहां से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली है। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले को लेकर दो आवेदन प्राप्त हुआ था आवेदन के आलोक में प्रथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
