April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विवाह कीर्तन पर झूम उठे श्रोता

विवाह कीर्तन पर झूम उठे श्रोता

महुआ,  संवाददाता। नवनीत कुमार

महुआ। महुआ के लक्ष्मीपुर बखरी गांव में अष्टयाम यज्ञ के समापन पर शुक्रवार की रात भगवान राम की संगीतमय कथा विवाह कीर्तन के माध्यम से सुनाया गया। इसे देखने के लिए श्रोता जमे रहे। कार्यक्रम में संकीर्तन मंडली द्वारा झांकी के द्वारा भगवान राम की बाल कथा से लेकर वन गमन दिखाया गया।
कार्यक्रम में रमेश झा, दुर्गा देवी, मीरा देवी, लक्ष्मी कुमारी, कपिल राय, बाल्मीकि सिंह, राजू सिंह, चुनचुन कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया। संकीर्तन मंडली के द्वारा भगवान राम का जन्म और बाल कथा को बृहद रूप से झांकी पूर्वक दिखाया गया। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वही सीता विदाई प्रसंग सर सबकी आंखें नम हो गई। सीता स्वयंवर के बाद जब मंडली के द्वारा माता जानकी विदाई को भावपूर्ण रूप से पेश किया गया तो महिलाएं फफक पड़ी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.