दवा खाने के बाद छात्रा को आया चक्कर विद्यालय में मचा अफरा तफरी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
दवा खाने के बाद छात्रा को आया चक्कर विद्यालय में मचा अफरा तफरी।
प्रखंड क्षेत्र के धाने गोरौल मध्य विद्यालय की छात्रा को कीड़ा की दबा एलमेंडा जोन खाने से चक्कर आ गया । विद्यालय के शिक्षकों ने अस्पताल को इसकी जानकारी दी । बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय के बच्चों को कीड़ा की दबा दी जाती है । उसी दबा को विद्यालय के आठवें वर्ग की छात्रा अंजली कुमारी ने खायी और खाते ही चक्कर आने लगा । यह देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित किशोर सिंह ने सीएचसी गोरौल को जानकारी दी । जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल से एम्बुलेंस भेजी गई जिसे एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया।
इलाज के बाद छात्रा स्वस्थ देखी गई , स्वास्थ्य लाभ के बाद छात्रा को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
अंजली कुमारी गोरौल गांव निवासी अजय चौधरी की पुत्री बताई गई है।
