April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृमि मुक्त वैशाली की हुई शुरुआत, हर बार से बेहतर लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद:  सिविल सर्जन

कृमि मुक्त वैशाली की हुई शुरुआत, हर बार से बेहतर लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद:  सिविल सर्जन

– बांटी जाएगी 19 लाख से ज्यादा गोलियां
– दूर-दराज के क्षेत्रों पर विशेष नजर

वैशाली। 7 नवंबर

समग्र स्वास्थ्य व बेहतर पोषण के लिए जिले में कोन्हारा घाट स्थित कन्या मध्य विद्यालय से सोमवार को सिविल सर्जन डॉ एके शाही ने राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएस ने छात्राओं को अपने सामने एल्बेंडाजोल की गोल खिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वैशाली जिला ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि इस वर्ष भी यह जिला अपने शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर ले। उद्घाटन समारोह में मौजूद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल डॉ उदय नारायण सिन्हा ने कहा कि यह दिवस एक महाअभियान की तरह है। जिसमें पूरे जिले में एक से 19 उम्र वर्ग के लोगों को 19 लाख 36 हजार गोलियां खिलाई जाएगी।

हर बार जिले ने पहले से किया है बेहतर-

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि जिले ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लक्ष्य को हासिल करने में हर बार पहले से बेहतर किया है। पिछले दो सालों में इसका प्रतिशत 92 से 95 रहा है। इस बार हमें शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है। सोमवार को जो अलवेडाजोल की गोली नहीं खा पाएगें वह 11 तारीख को होने वाले मॉप-अप राउंड में गोली खा सकेगें।

शिक्षा तथा आईसीडीएस को मिली है अहम जिम्मेवारी-

डीसीएम निभा कुमार सिन्हा ने कहा कि गोली खिलाने के लिए जो उपर्युक्त उम्र सीमा है वह स्कूलों या आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं। इसलिए शिक्षा विभाग तथा आईसीडीएस की भूमिका यहां महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आशा भी अपने क्षेत्र के अंतर्गत लाभुक उम्र के लोगों को गोली खिलाएगी। इस बार शिक्षा विभाग को कुल 5 लाख 70 हजार 773 तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 लाख 66 हजार 114 गोलियां वितरित की गई हैं।

कृमि संचरण को विभिन्न तरीकों से रोका जा सकता है:

-साफ़ शौचालय का उपयोग करना, बाहर शौच न करना।
-हाथ धोना, विशेषकर खाने से पहले और शौचालय के बाद हाथ धोना।
-चप्पल और जूते पहनना।
-स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी से फल एवं सब्जियां धोना।
-भली-भांति पका भोजन खाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.