April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पीएन कॉलेज परसा में लगा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों का चयन शिविर

पीएन कॉलेज परसा में लगा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों का चयन शिविर
चयन शिविर में पहुंचे बिहार के 38जिलों के तीन सौ खिलाड़ी-
नयागांव(सारण)
बिहार फुटबॉल संघ पटना के तत्वाधान में पी एन कॉलेज परसा सारण के प्रांगण में संतोष ट्रॉफी फुटबॉल कप के लिए खिलाड़ियों का तीन दिवसीय चयन शिविर का आयोजन किया गया है जो आज 8 नवम्बर मंगलवार तक चलेगा।
इस चयन शिविर का विधिवत उद्घाटन पी एन कॉलेज परसा के प्राचार्य डॉक्टर पुष्पराज गौतम समेत प्रोफेसर विकास रंजन एवं संजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल के किक मारकर किया।संतोष ट्रॉफी मैच के लिये बिहार के खिलाड़ियों का तीन दिवसीय चयन शिविर का आयोजन सारण जिला में पहली बार किया गया है जो कि जिला के लिए बहुत ही गर्व कि बात है।
बिहार के 38 जिलों से 300 खिलाड़ी इस चयन शिविर में अपने अपने टीम के साथ पहुँचकर इस शिविर में अनुशासन पूर्वक भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।इस चयन शिविर में बिहार राज्यस्तरीय रेफरी पटना के संतोष कुमार सिंह,जावेद खान,अनवर हुसैन,नौशाद आलम,ऋषि कुमार,रोबिन सोरेन के देखरेख में इस चयन शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
रेफरी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस चयन शिविर में चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को संभवतः केरला में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
वहीं इस चयन शिविर का आयोजन कर्ता शिक्षक सकेत कुमार राज्यस्तरीय खिलाड़ी गुड्डू कुमार समेत वीरेंद्र कुमार सिंह, शीला नाथ सिंह,उमेश सिंह,जफरुल्लाह खान, अमृतांशु भुषण मिश्रा, अभिषेक कुमार के अलावे सभी स्थानीय खिलाड़ी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.