विभिन्न जगह पर देव दीपावली मनाई गई
विभिन्न जगह पर देव दीपावली मनाई गई महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में सोमवार को विभिन्न जगह पर देव दीपावली मनाई गई। श्रद्धालुओं ने देव दीपावली पर घी के दीए जलाए और भगवान की प्रार्थना की।
महुआ में वाया नदी के किनारे कालीघाट, सती घाट, गोविंदघाट, कढनियां घाट आदि के अलावा ग्रामीण इलाकों में देव दीपावली श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के बीच अपनी शक्ति के अनुसार दीए जलाएं। कहीं तिल के तेल तो कहीं घी डाल कर दीए जलाए गए। इस मौके पर मनोरम दृश्य उभरा। बताया गया कि सोमवार की शाम 4:30 के बाद पूर्णिमा होने के कारण देव दीपावली मनाई गई। घरों में लोगों ने खुशियां मनाई और पकवान बनाएं।
