April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधालय प्रबंधन कमिटी की बैठक में विधालय के समस्याओं पर हुई चर्चा।

विधालय प्रबंधन कमिटी की बैठक में विधालय के समस्याओं पर हुई चर्चा।

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर /समस्तीपुर : – – – उच्च विद्यालय ताजपुर के सभाकक्ष में मोरवा विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणविजय साहू के अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक हुई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश पोद्दार ने प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत चादर,बुके एवं पाग देकर किया।बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विधायक से नियमित वर्ग संचालन नही होने एवं उच्चतर माध्यमिक के भवन बन जाने के बाबजूद उसमें वर्ग कक्ष नहीं चलने की शिकायत की।विधायक ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने एवं वर्ग कक्ष में छात्रों की उपस्थिति बढ़ानें हेतु विशेष प्रयास की जरूरत है।उन्होनें विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को विधालय को सहयोग करने की भी अपील की।मौके पर तबरेज आलम,अरमान सदरी,नीला कुमारी,नवीन कुमार,अजहर मिकरानी ,कर्पूरी ठाकुर,अब्दुल मालिक, शिक्षक विनय कुमार,सपना कुमारी,महासुंदर साह आदि मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.