April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जूस पिलाकर विधायक ने खत्म कराया छात्रों का धरना।

जूस पिलाकर विधायक ने खत्म कराया छात्रों का धरना।

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर के कैंपस में कॉलेज में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर सीवाईएसएस के बैनर तले चार दिनों से धरना पर बैठे छात्रों का मोरवा विधायक रणविजय साहू ने जूस पिलाकर खत्म करवाया। धरना पर बैठे छात्र इंटर एवं स्नातक के नामांकन में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नाजायज रुपया लेकर नामांकन करने की जांच की मांग कर रहे थे । छात्रों का कहना था की कॉलेज प्रशासन कॉलेज में सीट रहने के बावजूद नामांकन बंद कर बिचौलियों के माध्यम से अधिक नामांकन फीस लेकर नामांकन करवाते हैं। विधायक ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभात रंजन करण को मामले की जांच कर दोषी छात्रों पर कार्रवाई करने तथा कॉलेज में फैली अराजकता को दूर करने के लिए उपाय करने को कहा। इस संबंध में छात्रों ने विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा।मौके पर नगर राजद अध्यक्ष नवीन कुमार,तबरेज आलम ,अजहर मिकरानी आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.