April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक– घर में मचा कोहराम–

नयागांव में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक–
घर में मचा कोहराम–
नयागांव (सारण)
नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थाना दीना राय के घाट पर मंगलवार को अपराह्न लगभग 9 बजे गंगा नदी किनारे उस समय अफरा- तफरी मच गया जब नयागांव थाना चौक स्थित दलित बस्ती निवासी धर्मेंद्र राम के 17 वर्षीय पुत्र शनि कुमार का गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया तथा नदी में अधिक पानी होने के कारण डूब गया।शनि के साथ स्नान कर रहे उसके अन्य दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन उसको बचा रहे दो दोस्तों ने भी पानी की तेज धार में बहकर गहरे पानी में जाकर उसके साथ डूबने लगा यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने नाव से जाकर डूब रहे दोनों युवकों को बाल पकड़कर पानी ने निकाल कर बचाया।कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शनि अपने गांव के कुछ लड़कों के साथ स्नान करने गया था।इस घटना की जनकारी परिजनों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया तथा रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पर पहुंच कर बिलाप करने लगे।स्थानीय ग्रामीणों,SDRF की टीम एवं मछुआरों ने गहरे पानी मे चार घंटे तक काफी खोजबीन किया लेकिन शव नही मिल सका।इसी दौरान घाट पर उपस्थित कुछ लोग ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दिया नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम पुलिस कर्मियों को साथ ब्राह्मस्थाना दीना राय के घाट पर पहुंचकर नदी से शव को खोजने में सहयोग करने लगे।
इस घटना के बाद गाँव में कोहराम मच गया वही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।मृत युवक दो भाई एक बहन में छोटा था।खबर लिखे जाने तक युवक का शव नही मिल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.