April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पहलेजा घाट धाम पर लाखो श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी-

पहलेजा घाट धाम पर लाखो श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी-
नयागांव(सारण)
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने पहलेजा घाट धाम पर गंगा नदी में स्नान कर गंगा मईया का जयकारा लगाया।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुरे बिहार से लोग पहलेजा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने आते है। सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ कोनहरा घाट तथा सोनपुर से पाँच किलोमीटर पश्चिम स्थित पहलेजा घाट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों लाख श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने आते है इस दौरान हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला से लेकर पहलेजा घाट तक लोगों के भीड़ इतना बढ जाता है की पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।दुर दराज से आने वालो श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, तिरहुत, मोतीहारी,छपरा इत्यादि अन्य जगहो से भी लोग आते है ।
गंगा स्नान के दौरान घाट पर अलग अलग तरह के नजारा देखने को मिलता है किसी का मुन्डन होता है तो कोई कथा पूजा कराता है वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला भी लगता है इस दौरान सिद्ध होने वाले लोग गंगा किनारे झाड़फूंक करते रहते है।तदोपरांत नयागांव थाना क्षेत्र के शोभेपुर,डुमरी छितूपाकर घाट,बरियारचक,हासिलपुर, मकड़ा,नयागांव,रसूलपुर,हसनपुर,गोपालपुर महदलीचक, एलसीटी घाट,कल्लुघाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा नदी में स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं की मेले जैसा भीड़ लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.